
डोईवाला नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों को वितरित की गई पीपीई किट, सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला नगर पालिका परिषद में बुधवार को प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के अंतर्गत प्लान फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता एवं पीपीई कीट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डोईवाला नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। 150 सफाई कर्मियों को पीपीई किट वितरित की गई।
इस अवसर पर सफाई कर्मियों को पीपीई किट के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह किट उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए क्यों आवश्यक है, इसके क्या फायदे हैं तथा काम के दौरान इसका नियमित उपयोग क्यों करना चाहिए।
वितरित की गई पीपीई किट में ग्लव्स, गम बूट्स, मास्क और रिफ्लेक्टर जैकेट शामिल थे, जो सफाई कर्मियों को कार्य करते समय संक्रमण और दुर्घटनाओं से बचाने में सहायक हैं।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह, सीएसआई सचिन रावत, सिद्धार्थ सिंह सजवाण तथा प्लान फाउंडेशन की ओर से वैभव, अर्चित, दीपिका, तानिया, विकास और दीपक आदि मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।



