
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्र वासियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (विक्रांत वर्मा 19मार्च)-गुरुवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा निकाय क्षेत्र अंतर्गत 3 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कूड़े को इधर-उधर ना फेंकने, कूड़े को स्रोत पर ही चार प्रकार से अलग-अलग करके कूड़े वाहनों में देने एवं सिंगल यूजेज प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रयास जागरुकता मंच की टीम और नगर पालिका परिषद डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान मे मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सिद्धार्थ सिंह सजवाण, नीरज एवं प्लान फाउंडेशन की ओर से अर्चित, तानिया और विकास ने कार्यक्रम को संचालित किया।
निकाय टीम द्वारा आमजन को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से डोईवाला नगर को स्वच्छ रखने में समाज की अहम भूमिका एवं प्राथमिक जिम्मेदारी का एहसास कराया गया।



