
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई मार पिटाई पर कांग्रेस मुखर
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (विक्रांत वर्मा -गुरुवार 19मार्च)
बीते दिनों मंगलवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कर्मचारीयो के साथ मारपीट और तोड़फोड़ से आक्रोशित कर्मचारियों ने कांग्रेस के साथ मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि जब असिस्टेंट मैनेजर मनीष नेगी और महिला कर्मचारियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता की जा रही थी तब टोल मालिक और उच्च अधिकारियों ने भी उनकी कोई सहायता नहीं की इससे मामला और भी संदिग्ध होता जा रहा है।
गुरुवार को नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार से टोल कर्मियों के सुरक्षा की गुहार लगाई है। करतार सिंह नेगी ने कहा कि बीते मंगलवार को हुई यह घटना से टोल कर्मियों में भय का माहौल बन गया है। कहा कि हरिद्वार जिले से असामाजिक तत्वों ने जो हिंसा करते हुए कर्मचारियों के साथ मार पिटाई की है उसे क्षमा नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता टोल कर्मियों के साथ है। कहा कि टोल बैरियर में असिस्टेंट टोल मैनेजर मनीष नेगी जो भाजपा नेता भी है उनके साथ हुई मारपीट और महिला टोल कर्मी के साथ हुई बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में जंगल राज बढ़ता जा रहा है सीधे-साधे टोल कर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जिन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि 24 घंटे चलने वाले इस टोल के कार्य में महिलाएं भी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं ऐसी घटनाओं से उन महिला कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस मामले में आरोपियों पर विशेष कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ऐसा ना होने की दशा में उग्र आंदोलन को चेताया है। सांकेतिक धरना प्रदर्शन में किसान नेता ताजेंद्र सिंह, सुनील बर्मन, सुनील थपलियाल, राहुल खारोला, अंशुल त्यागी, मंजू राजपूत, रेखा कांडपाल, शार्दुल नेगी, करण रावत, नरेंद्र सोलंकी, फुरकान अली, भारत सोलंकी, चंद्र प्रकाश काला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
वही डोईवाला कोतवाल प्रदीप सिंह राणा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में घटना की तस्वीरों से आरोपी कुणाल सहगल सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पीड़ित कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफत में होंगे।



