
ब्रदर्स डगआउट ने जीता द सिंडिकेट टी 20 कप
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला- डोईवाला में ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी में 1 मार्च से चल रहे द सिंडिकेट टी 20 कप का क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में कॉरपोरेट योद्धा और ब्रदर्स डगआउट के बीच रोमांचक मैच खेला गया। कॉरपोरेट योद्धा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का टारगेट बनाया। उनके बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स डगआउट ने भी 145 रन पूरे किए, जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में ब्रदर्स डगआउट ने 16 रन बनाए, जबकि कॉर्पोरेट योद्धा 12 रन ही बना पाई और ब्रदर्स डगआउट ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ब्रदर्स डगआउट ने द सिंडिकेट टी 20 कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के आयोजक करता ने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत सफल रहा। हमें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही टूर्नामेंट आयोजित होंगे और खिलाड़ियों को अपने खेल को सुधारने का मौका मिलेगा।”
द सिंडिकेट टी 20 कप के समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए गए। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिद्धार्थ पुंडीर को मैंन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी।



