
रेडियंट पब्लिक स्कूल का तेरहवा वार्षिक उत्सव भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों से सजा नजर आया।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला विद्यालय द्वारा प्रत्येक कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। रविवार को देर शाम तक चल वार्षिक उत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गणेश वंदना, राजस्थानी हरियाणवी नृत्य, योग प्रदर्शन, नशे पर आधारित लघु नाटिका और गढ़वाली, कुमाऊनी प्रस्तुतियों से जन समूह को आनंदित कर दिया। मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विद्यालय अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है एक छात्र का सर्वांगीण विकास हो ऐसा ध्येय सभी विद्यालयों का होना चाहिए। विद्यालय की प्रबंधिका नगीना रानी ने कहा कि विद्यालय ने अपने तेरह वर्षों के कालखंड में अपने छात्र छात्राओ को बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया है, अभिभावकों को भी अपने बच्चों के दायित्व के प्रति सजग रहना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य हंसी अधिकारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी, विद्यालय के एमडी अंकित लोधी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर राज्य मंत्री सोमवीर सिंह सैनी, पूर्व राज्य मंत्री करन सिंह बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सरदार तेजेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल सभासद गौरव मल्होत्रा मनीष नैथानी, हरीश कोठारी, पंकज बहुगुणा, अश्वनी गुप्ता मृगेंद्र सिंह चौहान, रीना गुप्ता लच्छीराम लोधी, संपूर्णानंद थपलियाल, पारस कुशवाहा,के अलावा विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित सिंह रावत शिक्षिका सुनीता बलोदी आशु लोधी श्वेता बिष्ट, प्रशांत बलोदी, हेमंत डिमरी आकाश गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



