
*रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, CBSE 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट*
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, 15 अप्रैल 2026 रेडियंट पब्लिक स्कूल, डोईवाला के छात्र-छात्राओं ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार अंक हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 97 विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और विद्यालय का रिजल्ट *शत-प्रतिशत* रहा।

*विद्यालय के टॉपर्स:*
– *काव्या उपाध्याय* – 94%
– *अखिलेश* – 93%
– *शौर्य* – 93%
– *हर्षप्रीत सिंह* – 92.6%
– *महक बौराई* – 92%
स्कूल के *चेयरमैन श्री रामेश्वर प्रसाद लोधी*, *एम.डी. श्री अंकित लोधी* और *प्रिंसिपल हंसी अधिकारी* ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधन ने कहा, “यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। बच्चों ने साबित कर दिया कि अनुशासन और नियमित अभ्यास से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।”



