
देहरादून, 28 अप्रैल। हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खण्डूरी का कुशलक्षेम जाना।
भास्कर इंडिया लाइव
इस अवसर पर श्री रावत ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
श्री रावत ने परिजनों एवं चिकित्सकों से भी वार्ता की और विश्वास जताया कि शीघ्र ही श्री खण्डूरी पूर्ण स्वस्थ होकर लौटेंगे।
इस अवसर पर उनके पुत्र श्री मनीष खण्डूरी, देहरादून के पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे l



