
ऋषिकेश : 01 मई 2026
जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय लोगों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की।
भास्कर इंडिया लाइव
इस दौरान हरिपुर क्षेत्र में करवाई गई लाइन शिफ्टिंग एवं क्षेत्र में संचालित अन्य विकास कार्यों के लिए डॉ अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र में डाली जा रही सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को शीघ्र ठीक करवाने का अनुरोध भी किया।
डॉ अग्रवाल ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पंचायत सदस्य प्रीति बहुखंडी, पंचायत सदस्य लक्ष्मी यादव, भाग सिंह असवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



