
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जरनल भुवन चंद खंडूरी के निधन पर डोईवाला, अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
डोईवाला, अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जरनल भुवन चंद खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

तदर्थ शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी गुप्ता, जनार्दन जोशी, योगेश मिश्रा ने कहा कि हम 413 तदर्थ शिक्षको के तारणहार पूर्व मुख्यमंत्री श्री खंडूरी की वजह से ही उन्हे मानदेय और बाद मे तदर्थ नियुक्ति मिली उनका जाना हम सभी के लिए बेहद दुखद है।शिक्षक ओमप्रकाश काला,रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी,रमेश बुटोला,कमलेश गौड,मनमोहन मठपाल,गुंजन भट्ट, रंजना बिष्ट, रश्मि काला आदि शिक्षको ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।



