
परवादून बार एसोसिएशन में नव निर्वाचित पदाधिकारीयो ने ली शपथ
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम बार एसोसिएशन के नए प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बृज भूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह उपस्थित रहे। परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के पदाधिकारियों ने अपना मांगपत्र भी विधायक बृज भूषण गैरोला को सौंपा जिसमें जल्द ही सब रजिस्ट्रार व तहसीलदार की नियुक्ति करवाने की मांग की। विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि हमने विधायक निधि से 10 लाख स्वीकृत कर दिए है जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि हम अपने अधिवक्ताओं की हर समस्याओं के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्या होगी जो भी अधिवक्ताओं मुझे बताएंगे वो हम पूरा करने की कोशिश करूंगा। सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों ने शांति पूर्वक निर्वाचन में अपनी भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा जल्द ही एक सप्ताह में अधिवक्ताओं के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था हो जाएगी। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा, उप चुनाव अधिकारी महताब, आलम चुनाव अधिकारी सुमित थपलियाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सचिव मनोहर सैनी, उपाध्यक्ष तरन्नुम सलीम, मनीष धीमान, अतुल लोधी, सह सचिव महेश लोधी, पुस्तकालय अध्यक्ष मोनिका पटेल, ऑडिटर भास्कर बलोनी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, सदस्य पूजा यादव, निधि, मोईन अहमद सिद्दीकी, सुमित कुमार, मनीष यादव, विक्रम सिंह नेगी, राजन गोयल आदि मौजूद रहे।



