
डोईवाला, सुभद्रा बडोला नारी शक्ति ट्रस्ट के द्वारा उत्तराखंड बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती बच्चों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। डोईवाला स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं के अलावा आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग, शिक्षा विभाग एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों शिक्षको को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गयाव पब्लिक इंटर कॉलेज की हाई स्कूल टॉपर छात्रा आरूशा इंटरमीडिएट की अंजलि थापा के अलावा शिफा, रंजना रावत,जसमीत कौर,दिव्यांशा,बुशरा, मंतशा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रश्मि, कोमल, अंजू बिष्ट, शिक्षकों में राधा गुप्ता, महेंद्र कुमार अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता शिक्षणेत्तर कर्मचारी में मयंक शर्मा,डा0 महेन्द्र राणा,अधिवक्ता नीरज गुप्ता, लायंस क्लब से जुडे चन्द्र मोहन कोठियाल चिकित्सक डा0 प्रियंका भारद्वाज वन क्षेत्राधिकार मेधावी कीर्ति को भी सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील बडोला ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मिशन को लेकर ट्रस्ट इस प्रकार के आयोजनों को करता आ रहा है। हमारा उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं और मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन के जरिए आगे बढ़ाना है । अनिल थपलियाल के संचालन मे चले कार्यक्रम मे सभासद सुशीला सैनी, समाजसेविका अरुणा शर्मा, ट्रस्ट से जुड़ी हिमानी शर्मा,स्वाति कठैत,बाबी शर्मा, अवतार सिंह,अमजद अली आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



