
हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों में आज सूचनाओं का सहज सुलभ होना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती का प्रतीक है -नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नगी
डोईवाला, पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों में आज सूचनाओं का सहज सुलभ होना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती का प्रतीक है।
ग्रामीण पत्रकारिता आज भी चुनौतियों से भरी है। नगर पालिका डोईवाला के सभागार में साहित्यकार डॉ प्रभाकर उनियाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा आज भी चुनौती पूर्ण है, खबरों की प्रामाणिकता और सटीकता को ध्यान में रखकर समाचारों को लिखा जाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 30 मई 1826 को भारत के पहले हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन हुआ था आज 200 वर्षों के कालखंड में पत्रकारिता ने नए आयामो को प्राप्त किया है। पत्रकारिता सच्चाई का प्रतिबिंब है जो निष्पक्षता के साथ की जानी चाहिए। सेवानिवृत कर्नल एस एस मठारू ने कहां की जिस प्रकार एक सैनिक सीमाओं पर खड़े होकर देश की रक्षा करता है, वैसे ही पत्रकार भी तमाम चुनौतियों को झेलते हुए देश की जनता को सत्य से अवगत कराते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता आज भी संसाधनों की मोहताज है बेहद सूक्ष्म मानदेय में संवाददाताओं को कार्य करना पड़ता है जिस पर चिंतन किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नीलम नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल, चंद्रकला ध्यानी, पूनम तोमर, पंकज बहुगुणा, डा0 हेमचंद रियाल,डा0 मधुकर उनियाल, सभासद विनीत लोधी,रियासत अली आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। Box. राज्य मंत्री विनोद उनियाल और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने डोईवाला के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार नवल यादव, राजेंद्र वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रीतम वर्मा, प्रियांशु सक्सेना, आशीष यादव, संजय राठौर, आरती वर्मा, स्वतंत्र पत्रकार अश्वनी गुप्ता, पवन सिंघल, संजय अग्रवाल आदि को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया।



