
विश्व साइकल दिवस पर बुल्लावाला में हुई साइकल रेस, रुद्रा ने चोट के बावजूद जीता पहला स्थान
क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन ने की युवाओं से खेलों में भाग लेने की अपील
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला- (चमन लाल 3जून बुधवार 2026) विश्व साइकल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में डोईवाला ब्लॉक के बुल्लावाला में साइकल रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

साइकल रेस की शुरुआत वार्ड नं. 1 से हुई जो वार्ड नं. 2 व 3 से होते हुए आशिया परवीन के निवास स्थान पर समाप्त हुई। रेस में प्रथम स्थान रुद्रा ने हासिल किया। खास बात यह रही कि रुद्रा घर से निकलते ही साइकल से गिरकर चोटिल हो गया था, लेकिन उसने हौसला नहीं खोया और रेस में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सिद्धार्थ ने द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा न तो साइकिल चलाते हैं और न ही खेलों में रुचि लेते हैं। उन्होंने अभिभावकों से निवेदन किया कि अपने बच्चों को फोन से दूर रखकर खेल के मैदान में भेजें, ताकि उनकी शारीरिक गतिविधि बनी रहे।
कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान माय भारत भारत सरकार के स्वयंसेवक आसिफ हसन, युवा मंगल दल अध्यक्ष अजय कुमार, वार्ड सदस्य बरसात अली, जावेद हुसैन, हसीन अहमद, महफूज अली, सहबाज अली, शाहरुख, मोईन, मोहसिन आदि मौजूद रहे।



