,
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में 351परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला,मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा2026 का आयोजन नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे मंगलवार (आज)होगा।परीक्षा दो पालियो मे संपन्न होगी। परीक्षा मे कक्षा छ: के 185 और कक्षा नौ के 166 परीक्षार्थी पंजीकृत है। कक्ष निरीक्षको को परीक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश काला ने कहा कि हमारे केन्द्र पर 351 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुचेगे,परीक्षा प्रात: दस बजे से बारह बजे एव डेढ बजे से साढे तीन बजे की पाली मे होगी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने सभी परीक्षारथियो से एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुचने को कहा है।बैठक मे सहायक परीक्षा प्रभारी अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा,जी एस गुंसाई, अजन्ता नेगी,सीमा राणा,अनीता कुडियाल,पंकज लता,साक्षी सुंदरियाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



