
*मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे शान्ति पूर्ण ढंग से हुई संपन्न *
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला,मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा मंगलवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
पंजीकृत 351 परीक्षारथियो मे से 279 परीक्षा देने पहुचे।72 अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रात:दस बजे से बारह एव डेढ से साढे तीन बजे की पाली मे हुई। परीक्षा से पूर्व छात्र छात्राओ की जांच कर उन्हे कक्षो मे भेजा गया।
प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने बताया की परीक्षा की व्यवस्था को देखने के लिए डी ई ओ माध्यमिक पीपी भारती,संजय जैन,रंजना गुंसाई आदि शिक्षा अधिकारियो ने केन्द्र का मौका मुआयना किया।
परीक्षा को सुचार रूप से संपन्न कराने मे परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश काला,सुदेश सहगल, आलोक जोशी,अश्वनी गुप्ता, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिह,मयंक शर्मा, दीपक पाल आदि का विशेष योगदान रहा।



