
श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस और हरेला पर्व पर बुल्लावाला स्कूल में बड़ा पौधरोपण अभियान
400 पौधे लगाए, भाजपा नेता ने की स्कूल को गोद लेने की घोषणा
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। अमर शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस और हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुल्लावाला में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में कई स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी ने शहीद श्रीदेव सुमन को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
पौधरोपण के दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में फलदार सहित अन्य प्रजातियों के करीब 400 पौधे लगाए गए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस और हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। श्रीदेव सुमन ने उत्तराखंड के लिए अपना बलिदान दिया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज और पर्यावरण की सेवा करनी चाहिए। हरेला का संदेश भी यही है कि हम प्रकृति को बचाएं और आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा उत्तराखंड दें।
भाजपा नेता दीप्ति रावत ने कहा कि श्रीदेव सुमन का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज के दिन पौधरोपण करके हमने प्रकृति और शहीद दोनों को सम्मान दिया है। मैं इस स्कूल को गोद लेने की घोषणा करती हूं। स्कूल में जिन चीजों का अभाव है उन्हें जल्द दूर किया जाएगा ताकि यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश पाल ने कहा कि शहादत दिवस और हरेला के अवसर पर पौधरोपण कर बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा की गई है। स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और शहीद श्रीदेव सुमन के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवानी, भाजपा नेता राजपाल रावत, चंद्र भान पाल, राजकुमार, मंगल रौथाण, वार्ड सदस्य बसारत अली, भाजपा नेता मनोज काम्बोज, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंसारी, प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य रेनू पाल, नील लता, स्कूल कमेटी से आशिया परवीन, तबस्सुम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।



