
डोईवाला,पब्लिक इंटर कॉलेज मे टिहरी जन क्रान्ति के नायक अमर शहीद श्री देव सुमन के 82 वे बलिदान दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
छात्र छात्राओ द्वारा उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शनिवार को विद्यालय मे श्री देव सुमन जी के बलिदान दिवस और कारगिल शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि राजशाही के विरूद्ध सुमन जी का 84 दिनो का आमरण अनशन इतिहास के पन्नो मे दर्ज है,जहा पर एक नौजवान जनता को कष्टो से मुक्ति के लिए अपने प्राणो का उत्सर्ग कर देता है। वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी,अश्वनी गुप्ता ने कहा कि सुमन जी के बलिदान के साथ-साथ हमे 26 जुलाई 1999 को भी याद रखना चाहिए, जब भारत माता के 527 वीर सैनिको ने देश रक्षा मे अपने जीवन को समर्पित किया था। आपरेशन विजय हमारे सैनिको के वीर शौर्य का प्रतीक है।कक्षा ग्यारह की छात्रा गौरी अंसारी,काजल ने श्री देव सुमन जी के बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला,विवेक बधानी,राधा गुप्ता,पूजा जोशी,तेजवीर सिंह, श्यामानंद, अनीता बलोदी,अर्चना पाल,मयंक शर्मा के अलावा तमाम छात्र छात्राए मौजूद थे।



