
किसानों ने अमेरिका एवं भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता के खिलाफअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप एवं केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला 23 जुलाई 2026 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अमेरिका एवं भारत के साथ हुई ट्रेड डील यानी द्विपक्षीय व्यापार समझौता के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया गया।
डोईवाला सहकारी गन्ना समिति के किसान भवन से इकट्ठा होकर किसानों ने जोरदार अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक बाजार डोईवाला पहुंचे और भारत के साथ अमेरिका द्वारा की गई ट्रेड डील जो के भारत के किसानो एवं डेयरी उत्पाद व आम जनता से जुड़े लोगों के खिलाफ एक तरह का डेथ वारंट पर सिग्नेचर हुए हैं उसको लेकर जहां एक और पूरे देश के अंदर किसान और मजदूर वर्ग के लोग सरकार की इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका साम्राज्यवाद के हिटलर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज डोईवाला चौक बाजार पर भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उनका पुतला नजरे आतिश किया गया।
पुतला दहन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत सरकार अमेरिका के दबाव में जनता के खिलाफ फैसला ले रही है और आने वाले समय में यह खतरनाक फैसला देश की जनता को भुगतने पड़ेंगे और इसी का परिणाम है कि आज देश के किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है।
धरने को अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महामंत्री भोपाल सिंह रावत एवं सीपीआईएमके प्रदेश सचिव राजेंद्र पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया के अंदर अपनी हिटलर शाही पर उतारू है और अपनी मर्जी थोपते हुए कुछ देशों पर भारी टैक्स लगाकर अपना व्यापार बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच होने वाली ट्रेड डील से न सिर्फ आम लोगों को व्यापारियों को मजदूर वर्ग को नुकसान होगा बल्कि किसानों को इसका भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.। जहां एक और अमेरिका अपना सामान बिना टैक्स के भारत में भेज कर सस्ते दामों पर जनता को लुभाएगा वही देश के किसान, और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को भारी नुकसान खेलना पड़ेगा खासकर डेरी से जुड़े लोगों को इसका सामना करने के लिए बहुत कठिनाई होगी।
धरने को गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल, एवं किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश संयोजक इंद्रजीत सिंह ने सम्बोधित करते हुए अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया और जनता से इसका विरोध करने की अपील की।
धरने को समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा है।कि भारत सरकार अमेरिका के सामने बिल्कुल नतमस्तक हो गई है। क्योंकि वह उनके दबाव में जनता के खिलाफ जाकर फैसला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर हो गयी है। और देश के किसानों के खिलाफ जाकर यह समझौता किया जा रहा है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा है कि अभी मात्र तीन दिन पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के शिक्षित बेरोजगार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकरअनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे जिसमें छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी मौजूद थी परंतु केंद्र की बेरहम पुलिस ने उनको जिस बेरहमी से पीटा वह बहुत ही निंदनीय है घटना है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है और हम मांग करते हैं कि भारत सरकार तुरंत शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें और जिन पुलिस कर्मचारियों द्वारा छात्रों को बुरी तरह पीटा गया उनके खिलाफ कड़ी से कडी कार्रवाई हो।
धरने को किसान सभा जिला सचिव पुरुषोत्तम बडोनी , जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, याकूब अली के अलावा जाहिद अंजुम, कमल अरोड़ा, कृष्ण गुनियादआदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जगजीत सिंह, बाबूराम, शमशाद अली, मिलन जीत सिंह, मोहम्मद असलम, प्रेम सिंह पाल, अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, हरबंस सिंह, भविंद्र सिंह, जगजीत सिंह, हरीश कुमार शर्मा, गुरचरण सिंह, बलबीर सिंह बिंदा, सिंगाराम, गुरपाल सिंह, जहूर हसन, आदि सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



