
शेरगढ़ माजरी ग्रांट में हाथियों और गुलदार का कहर
फसलें रौंदी, खेतों की झोपड़ियां तोड़ीं, गुलदार ने गाय को बनाया शिकार; किसान और वनगुर्जर समुदाय में दहशत
भास्कर इंडिया लाइव
शेरगढ़ माजरी ग्रांट क्षेत्र में जंगली हाथियों और गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात वार्ड नंबर 7 में हाथियों ने किसान नरेन्द्र सिंह सहित कई किसानों की खड़ी फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुँचाया। खेतों में निगरानी के लिए बनाई गई अस्थायी झोपड़ियों (होड़/मचान) को भी तहस-नहस कर दिया।
इसी दौरान वनगुर्जर समुदाय की फसलें भी हाथियों के हमले में बर्बाद हो गईं, जबकि एक गुलदार ने मवेशियों पर हमला कर एक गाय को अपना शिकार बना लिया।
लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
उपप्रधान गुरजीत कौर एवं स्थानीय किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा किसानों, वनगुर्जर समुदाय, उनकी फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था की जाए।



