
मायापुर-पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी घुसा, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
भास्कर इंडिया लाइव
चमोली। जनपद चमोली के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने से हादसे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
एसडीआरएफ की टीमें टनल के भीतर फंसे लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए बचाव कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं टनल के भीतर फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हो सकेगी।



