
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधरोपण
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोईवाला लच्छीवाला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह पम्मी राज के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के कर्मचारियों एवं विद्यालय के स्टाफ ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज बहुगुणा, रामस्वरूप मिश्रा, जगदीश प्रसाद बलूनी एवं सारांश सावन सहित वन विभाग से वन दरोगा पुरन सिंह रावत, सागर सैनी एवं नूतन मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जागेश्वरी बहुगुणा के साथ प्रतिभा बिष्ट, रम्भा सावन एवं विनोद गोस्वामी सहित विद्यालय स्टाफ ने भी पौधरोपण में सहभागिता की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह पम्मी राज एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जागेश्वरी बहुगुणा तथा वन दरोगा पुरन सिंह रावत को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर पर्यावरण संरक्षण की निरंतर जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण से ही अभियान का उद्देश्य सार्थक होगा।



