
पब्लिक इंटर कॉलेज मे अस्सी वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
पब्लिक इंटर कॉलेज मे अस्सी वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।ध्वजारोहण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी बहुगुणा ने किया।बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व काबीना मंत्री डा0हरक सिह रावत ने कहा कि आजादी का इतिहास हमारी भावी पीढी को बताए जाने की नितांत आवश्यकता है।

विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल,खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए जिन्होने अपने प्राणो को दांव पर लगाया आज उनकी बदौलत हमारा देश अस्सी वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।छात्र छात्राओ द्वारा देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमो की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।
इससे पूर्व नगर मे तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के तेजपाल सिह,सरजीत सिह,पीटीए अध्यक्ष अंकित रस्तोगी, एसएमसी अध्यक्ष नीरज,शिक्षक आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा,अश्वनी गुप्ता,
ओमप्रकाश काला,विवेक बधानी,सुदेश सहगल,राधा गुप्ता,तेजवीर सिंह,रत्नेश द्विवेदी,पूजा जोशी,श्यामानंद,गौरव रावत,नीलम,मयंक शर्मा के अलावा तमाम छात्र छात्राए मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।



