
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूली नन्हे -मुन्ने छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता -दिवस पर निकाली प्रभात फेरी
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे उत्साह से लबरेज छात्र-छात्राओं ने भारत -माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह और उनकी देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी।
प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार और पंचवटी कॉलोनी से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध होकर आगे बढ़ते रहे और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।
प्रभात फेरी के प्रेमनगर बाजार क्षेत्र से गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक नन्हे- मुन्ने छात्र – छात्राओं का स्वागत किया और उनकी देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल बना दिया।

लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक वीना गोला ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देते हैं।
लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य शाहीन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस में छात्र-छात्राओं का उत्साह और उनकी देशभक्ति की भावना अत्यंत प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतो को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का दिन भी है।

इस अवसर पर लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक वीना गोला, कमल गोला,आशिमा, प्रधानाचार्य शाहीन, शिक्षिकाएं पारुल वर्मा, प्रीति रावत, प्रीति परमार, रिया देवी, शिल्पी सक्सेना, कीर्ति लोधी, सुमन सहित विद्यालय स्टाफ के हिमांशु, अजय तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



