
बद्रीनाथ व श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन कर पांवटा साहिब के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। श्री गुरु नानक निष्काम सेवा सोसायटी, इंदौर एवं यस ग्रुप के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का एक जत्था बद्रीनाथ धाम एवं श्री हेमकुंट साहिब के पावन दर्शन करने के उपरांत गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
पावन यात्रा के दौरान जॉलीग्रांट-भानियावाला में श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसाद वितरित किया गया। सेवा में जुटे सेवादारों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक आनंद का विषय है।
सेवादारों ने कहा कि जो संगत समाज, देश और मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। निस्वार्थ सेवा, आपसी भाईचारे और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने वाली ऐसी सेवाभावी संगत को कोटि-कोटि नमन।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी लंगर सेवा के लिए आयोजकों एवं सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्य की सराहना की।



