
राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला जौलीग्रांट। नगर कांग्रेस कार्यालय जौलीग्रांट में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास, सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दूरदर्शी विचारों और आधुनिक सोच ने भारत को नई तकनीकी एवं विकासात्मक दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रयासों को देश हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करेगा।

इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, कीर्ति नेगी, शैलेन्द्र नेगी, ताजबर नेगी, प्रेम सिंह, जितेंद्र बिष्ट, खेम सिंह सजवाण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



