
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में आस संस्था ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को बांधी राखियां
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून जौलीग्रांट, चमन लाल ।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आस (Action for Advancement of Society), गुमानीवाला, ऋषिकेश के सदस्यों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट पहुंचकर अधिकारियों एवं कार्मिकों को राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्यों ने एसडीआरएफ के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना आमजन की सुरक्षा एवं बचाव के लिए किए जा रहे एसडीआरएफ के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने टीबी के प्रमुख लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम में आस संस्था की ओर से श्रीमती हेमलता बहन, श्रीमती संगीता बहुगुणा, श्रीमती बबिता बौड़ाई, श्रीमती पूनम मैठाणी एवं श्रीमती लक्ष्मी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय की ओर से सहायक सेनानायक सुशील रावत, संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण, सूबेदार सैन्य सहायक जयपाल राणा तथा सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रक्षाबंधन की आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह का भाव देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आस संस्था की इस सौहार्दपूर्ण पहल की सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी को रक्षाबंधन पर्व की



