
मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : दीप्ती रावत भारद्वाज
भास्कर इंडिया लाइव
भानियावाला के बूथ संख्या 89 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
डोईवाला चमन लाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने रविवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के डोईवाला मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 89, भानियावाला में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और जनहित से जुड़े विषयों पर उपस्थित लोगों ने गंभीरता से विचार सुने।
इस अवसर पर श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि ‘मन की बात’ महज प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनभागीदारी, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक ऊर्जा को दिशा देने वाला सशक्त मंच बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, नवाचार, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े अनेक विषयों को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा मिलती है और अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने का उत्साह पैदा होता है।
श्रीमती रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘राष्ट्र प्रथम’ का विचार प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और अवसर पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को देश के सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों एवं जनकल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा, संगठन और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और जनभागीदारी ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक ताकत है।
कार्यक्रम में संयोजक संपूर्ण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, उषा कोठारी, प्रदीप नेगी जेटली, कुसुम सिद्धू, ईश्वर रौथान, मनीष यादव, भारत मनचंदा, विनीत मनवाल, नितिन, राहुल, मुकेश, कृष्णा तड़ियाल, पूनम तोमर, चंद्रकला ध्यानी, आदेश पंवार, शेखर कश्यप, पी. श्याम, लच्छीराम लोधी, बख्तावर सिंह, अंकित काला, गणेश उनियाल, परिपूर्णानंद मिश्रा, बेताल सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, महावीर असवाल, अजय भंडारी, रामकिशन, सरोज भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे



