
गोगा जाहरवीर जी के विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला, श्रद्धालुओं के साथ ग्रहण किया प्रसाद
माजरी में आस्था और भक्ति का संगम, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
ग्राम माजरी में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राज के निवास पर गोगा जाहरवीर जी के वार्षिक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पहुंचकर गोगा जाहरवीर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं धार्मिक आयोजन
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने गोगा जाहरवीर जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पवन सैनी, करण बोरा, विक्रम नेगी, मंगल सिंह, बाबा अमरजीत सिंह, प्रेम पांचाल, दिनेश वर्मा, देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह बस्सी, जरनैल सिंह, श्रीमती सुमन लता, श्रीमती संतोष देवी, श्रीमती हरविंदर कौर, श्रीमती गुरजीत कौर (उपप्रधान माजरी ग्रांट), श्रीमती रेनू चौधरी, श्रीमती पूनम देवी, आयुष कुमार, विशाल, उमेद बोरा, रतन सिंह पंवार, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने सफल एवं भव्य आयोजन के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राज एवं समस्त आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सराहना की।



