50 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा एक शिक्षिका के भरोसे, किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला मंगलवार 22 सितंबर 2026।
ब्लॉक डोईवाला के ग्राम तेलीवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला सामने आया है। कक्षा एक से पांच तक करीब 50 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था मात्र एक शिक्षिका के भरोसे चल रही है। समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल ने उपखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थियों को उर्दू शिक्षा से भी वंचित होना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापिका के मेडिकल अवकाश पर होने के कारण अस्थायी व्यवस्था में कार्यरत शिक्षिका पर बीएलओ सहित अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। वहीं दूसरी शिक्षिका मेडिकल अवकाश पर हैं और एक अन्य नियुक्त शिक्षिका के कार्यभार ग्रहण नहीं करने की बात कही गई।
इस दौरान किसान सभा ने चांदमारी प्राथमिक विद्यालय का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के बाद अभी तक नए भवन का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे विद्यार्थी अस्थायी स्थान पर पढ़ने को मजबूर हैं।
किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने चेतावनी दी कि दोनों विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में परवेज अली, याकूब अली, मलकीत सिंह, जाहिद अंजुम और जसवीर




