
अजीत डोभाल पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन
राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताई।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अजीत डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद का दायित्व संभाल रहे हैं। ऐसे संवेदनशील पद पर कार्यरत व्यक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मर्यादा और जिम्मेदारी का पालन किया जाना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने भी कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में राजनीतिक दलों को संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।
प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विनय कंडवाल, विक्रम सिंह नेगी, संपूर्ण सिंह रावत, अरुण शर्मा, सुंदर लोधी, प्रकाश कोठारी, आदेश पवार और अजय सक्सेना सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



