
डोईवाला महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी ने घोषित किए प्रत्याशी
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विभिन्न पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
एबीवीपी की ओर से
अध्यक्ष पद दीपक नौटियाल,
उपाध्यक्ष पद के लिए रोहन पाल,
सचिव पद के लिए प्रिंस शर्मा,
सहसचिव पद के लिए वंशिका,
कोषाध्यक्ष पद के लिए पलक तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए प्रियांशु कुषाली को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने सभी युवा साथियों को छात्रहितों के प्रति समर्पण, सकारात्मक सोच और नेतृत्व की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भी सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की मंगल कामना की



