
भगत सिंह की जयंती पर चांदमारी में श्रद्धांजलि सभा
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल रविवार 27 सितंबर 2026
श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी चांदमारी के आह्वान पर रविवार को शहीद भगत सिंह चौक चांदमारी में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बारिश के बावजूद विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोसाइटी अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर युवाओं के सामने राष्ट्रभक्ति और त्याग की मिसाल कायम की। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं।
अखिल भारतीय किसान सभा के मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने समानता, न्याय और आमजन के अधिकारों पर आधारित समाज का सपना देखा था। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, डोईवाला कृषक फेडरेशन अध्यक्ष उमेद बोरा, किसान सभा मंडल सचिव याकूब अली, सोसाइटी सचिव अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह, परमजीत सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।



