
बच्चों ने रंगों से उकेरा विकसित भारत
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला भानियावाला चमन लाल। भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटि अट्ठरवाला में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगों के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना को कागज पर उकेरा।

मुख्य अतिथि भाजपा डोईवाला मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी की सोच में ही विकसित भारत की नींव छिपी है। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक माधव मोहन चमोली, शिक्षिका दीप शिखा डबराल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बृजबाला सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजीत कुमारी पाल, शिक्षिकाएं भारती रतूड़ी व सरोजनी तोपवाल तथा समिति अध्यक्ष सुमित्रा देवी उपस्थित रहीं।



