
मुख्यमंत्री धामी से मिले मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार, दीपावली की शुभकामनाएं दीं
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) धीरेन्द्र सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए उत्तराखंड के निरंतर विकास एवं प्रगति पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह पंवार ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे तथा हर घर-आंगन खुशियों के दीपों से रोशन हो।



