आईपी
अमित शाह के दौरे पर कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की उठाई मांग
भानियावाला में पटाखों की दुकानें बंद कराने से व्यापारियों को नुकसान होने का लगाया आरोप
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन पर शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए दुष्यंत गौतम की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से संघर्ष के बावजूद अंकिता भंडारी के परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।
परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते भानियावाला में पटाखों की दुकानों को बंद कराना पड़ा, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि वीआईपी दौरों के चलते बार-बार लगने वाले प्रतिबंधों से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होता है। त्योहारों के दौरान ही दुकानदारों को कुछ कमाई की उम्मीद रहती है, लेकिन प्रशासनिक पाबंदियों के कारण उनका व्यापार ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि भानियावाला में पटाखा कारोबारियों को दुकानें बंद रखनी पड़ीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेताऔर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे



