
*पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आवास पहुंचे जनप्रतिनिधि*
भास्कर इंडिया लाइव
*देहरादून, शुक्रवार 6 नबम्बर 2026
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के बड़े भाई के निधन पर आज उनके आवास पर पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, भाजपा उत्तराखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं श्री मदन कौशिक जी ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
इस दुःखद घड़ी में सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान किया।
इस दौरान नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट जी, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल जी, विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी, श्री विनोद चमोली जी एवं श्री मुन्ना सिंह चौहान जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आवास पर पहुँचकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।



