
दीपावली पर भाजपा के लिए खास अवसर, 100वें वर्ष में प्रवेश करेंगे लालकृष्ण आडवाणी
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून /डोईवाला चमन लाल।भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार दीपावली का पर्व विशेष महत्व रखता है।
पार्टी के वरिष्ठतम नेता एवं भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी रविवार को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।
इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा मुख्यालय में विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
साथ ही उनके प्रेरणादायी जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे।
आडवाणी के जीवन के इस विशेष पड़ाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है।



