
डायलिसिस के बीच भी नहीं टूटी आस्था की डोर, कविता मनवाल ने रखा करवा चौथ का व्रत
सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस के बावजूद पति की लंबी उम्र की कामना, परिवार के प्रति प्रेम और हौसले की मिसाल बनीं कविता
भास्कर इंडिया लाइव
दोईवाला। जिंदगी की कठिन बातों के बीच भी आस्था और प्रेम की मिसाल पेश करते हुए । 2023 से डायलिसिस पेशेंट 34 वर्षीय कविता मनवाल ने करवा चौथ का व्रत रखा। सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस कराने के बावजूद उनकी धार्मिक आस्था और परिवार के प्रति समर्पण कायम है।
कविता मनवाल ने बताया कि करवा चौथ साल में एक बार आता है और वह इस व्रत को नहीं छोड़तीं। वह होई माता का व्रत भी पूरी श्रद्धा से रचे हुए हैं। पति और बच्चों की अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।



