
डोईवाला में 30 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी पदयात्रा
इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा से निर्मल फार्म प्रेमनगर तक निकलेगी यात्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल ।
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से शुक्रवार, 30 अक्टूबर को डोईवाला विकासखंड में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 11 बजे डोईवाला ब्लॉक परिसर स्थित उत्तराखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा से शुरू होकर निर्मल फार्म, प्रेमनगर तक पहुंचेगी।
उत्तराखंड न्याय यात्रा में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा, सागर मनवाल और डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, भारत भूषण कौशल, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का प्रयास किया जाएगा।



