
सदन में गूंजे डोईवाला के विकास के मुद्दे, सड़कों की पटरियों पर टाइल्स लगाने की मांग
विधायक बृजभूषण गैरोला ने स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के नाम पर कॉलेज का नामकरण करने का विषय भी उठाया
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला विक्रांत वर्मा।गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने नियम 300 और 53 के तहत डोईवाला क्षेत्र के दो अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने विभिन्न मार्गों के किनारे कच्ची पटरियों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने तथा डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के नाम पर रखने की मांग की।
विधायक ने भानियावाला-थानो मार्ग, शुगर मिल-धर्मूचक मार्ग, भानियावाला चौक से आगे, जोगीवाला-बद्रीपुर-नवादा-इंदरपुर चौक, बुल्लावाला और संगतियावाला-बक्सरवाला सहित विभिन्न मार्गों की पटरियों पर टाइल्स लगाने का विषय सदन में रखा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।



