मतदाताओं की अपेक्षाओ पर खरा उतरना रहेगी मेरी प्राथमिकता -नरेंद्र सिंह नेगी

घर पर शुभकामनाओं देने वालों का लगा रहा ताता
भारत गुप्ता /चमनलाल की कलम से
डोईवाला – नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के घर भनियावाला में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा! नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए।कहा कि नगर पालिका परिषद की सम्मानित मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी! आम जनता की भावनाओं के अनुरूप ही विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे! केंद्र व राज्य में बीजेपी की सरकार के साथ अब ट्रिपल इंजन भी जुड़ गया है! ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास की गाड़ी को तेज गति मिलेगी! सड़क,बिजली,पानी, सफाई और सौंदर्यकरण के कामों पर उनका मूल फोकस रहेगा! सरकारी योजनाओं के हकदार लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा! भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मिलनसार व्यवहार और सहयोगी स्वभाव के कारण मतदाताओं ने विजय श्री दिलवाई है!



