भाजपा के अभेद किले को नहीं भेद सकी कांग्रेस पार्टी

भाजपा संगठन ने जीत की रणनीति के साथ किया काम

भाजपा के अभेद किले को नहीं भेद सकी कांग्रेस पार्टी भाजपा संगठन ने जीत की रणनीति के साथ किया काम
डोईवाला – नगर निकाय चुनाव में 1 महीने की हलचल के बाद भाजपा ने अध्यक्ष पद का चुनाव के साथ ही 13 सभासदों ने चुनाव में जीत हासिल की है! नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस प्रत्याशी सागर मनवाल को 2310 वोटो से हराकर जीत दर्ज की ! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि लगभग 1 महीने से टिकट घोषित होने के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केवल भाजपा को जीत दिलाने के रणनीति तैयार करते रहे! उन्होंने कहा कि रणनीति के तहतसभी भाजपाकार्यकर्ताओं ने चुनाव में अपने-अपने कार्य में जुट गए! और भाजपा की मजबूत रणनीति के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा के अभेद किले को भेदने में रही असफल और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से अध्यक्ष पद पर डोईवाला नगर पालिका की सीट पर अपना परचम लहराया !



