
चमन लाल की कलम से
देहरादून नगर निगम चुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंकित अग्रवाल ने कांग्रेस के सुमित अग्रवाल को 2319 मतों से पराजित किया। भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंकित अग्रवाल ने कहा कि जनता ने रिकॉर्ड मतों से विजयी दिलाई। मैं अपने वसंत विहार वार्ड 37 के सभी क्षेत्रवासियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। की जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर अपना आशीर्वाद बनाए रखा । आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं ।कि जो भी मेरे क्षेत्र की समस्याएं होंगी। उसका निराकरण सर्वप्रथम करूंगा। भाजपा बूत अध्यक्ष घनश्याम लाल ने भी वसंत विहार के सभी क्षेत्र वासियों का आभार जताया।



