डोईवाला 29 जनवरी 2025
चमन लाल

नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल द्वारा नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ व मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोईवाला नगर पालिका में जो विकास कार्य पिछले 5 वर्षों में नहीं हो पाए। उन्हें पूरा करने में पालिका अध्यक्ष को मदद करेंगे।
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पालिका क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता में रोष था। जिसके चलते जनता ने भाजपा संगठन पर भरोसा जताते हुए विजयश्री हासिल कराई। कहा कि अब 5 वर्षों में विकास कार्यों की झड़ी लगाएंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मनिंदर सिंह, संपूर्ण रावत, अनुराग गोयल आदि उपस्थित रहे।



