सिपेट डिप्लोमा द्वारा प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी मे करियर बनाएं

सिपेट में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 7 फरवरी से शुरू
चमन लाल / विक्रांत वर्मा
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) देहरादून के डोईवाला में स्थित है | सिपेट में डिप्लोमा के विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया 𝟕 फरवरी से शुरू हो गई है | सिपेट में आवेदन 𝟐𝟗 मई तक किये जा सकते है। और आवेदन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 𝟖 जून को होगी | सिपेट संस्थान में डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी इन दो पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किये जा सकते है। जिसमे विद्यार्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 𝟏𝟎वीं पास है और ऐसे विद्यार्थी जो इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा दे रहे हो वो भी आवेदन कर सकते है | सिपेट देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख डॉ प्रताप चन्द्र पाढ़ी ने बताया कि “ सिपेट संस्थान रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार का एक राष्ट्रीय संस्थान है, सिपेट पुरे भारत में 𝟒𝟗 जगहों में फैला हुआ है, डिप्लोमा में प्रवेश के लिए सिपेट द्वारा हर साल सिपेट प्रवेश परीक्षा (कैट) का आयोजन किया जाता है और देहरादून केंद्र में डिप्लोमा में कुल सीटो की संख्या 𝟏𝟖𝟎 है जो कैट के माध्यम से पूरी की जायेगी | उन्होंने बताया कि प्लास्टिक्स तकनीकी हमारी बड़ी ज़रुरतो को पूरा करने के साथ साथ रोजमर्रा की ज़िन्दगी को आसन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, इस तकनीकी में शुमार प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी ने सुबह के टूथ ब्रश से लेकर टेबल कुर्सी, मोबाइल फ़ोन तक हर चीज हमें दी है | प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी एक व्यापक कार्यक्षेत्र है, जो विभिन्न उद्योगों जैसे की ऑटोमोबाइल, विमानन, भवन निर्माण, अन्तरिक्ष प्रोद्योगिकी, कृषि, बागवानी आदि में भी अहम भूमिका निभाता है | सिपेट पिछले 𝟓𝟕 वर्षो से छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक्स एवं पेट्रोरसायन के क्षेत्र में करियर और सुनेहरा भविष्य प्रदान कर रहा है और साथ साथ रोजगार के द्वार भी खोलता है |



