मार्ग चौड़ीकरण को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

बैठक कर 21फरवरी को विधानसभा घेराव की बनाई रणनीति
चमन लाल /भारत गुप्ता/ विक्रांत वर्मा
डोईवाला – डोईवाला – दुधली मार्ग चौड़ीकरणको जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों द्वारा धरना प्रदर्शन और जाम का भी भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा! जिला पंचायत सदस्य टीना चौधरी ने कहां कि लच्छी वाला टोल टैक्स के चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है! कहा कि कई वर्षों से 07 किलोमीटर का मार्ग बहुत ही संकरी है जिससे कई बार दुर्घटना होने से जान माल की हानि भी हुई है! 21 फरवरी को ट्रैक्टरों द्वारा जनप्रतिनिधि, किसान और महिलाएं विधानसभा का घेराव करेंगे! वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री धामी ज्ञापन लेने नहीं आएंगे! जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक विधानसभा का घेराव कर धरने पर बैठे रहेंगे! भारतीय टिकेत यूनियन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि वार्ता का विफल होना ही इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है,जिसकी करनी और कथनी में बहुत फर्क है! कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि अगर विधानसभा घेराव के बाद भी सरकार हमारी बात नहीं मानती तो आंदोलन को तेज किया जाएगा! इस मौके पर ग्राम प्रधान नेहा, सागर मनवाल, ग्राम प्रधान श्याम सिंह धामी, किसान नेता उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राफेल सिंह, भारत भूषण कौशल, दुर्गा बहादुर थापा, रणजीत सिंह ,जसवीर कौर, परविंदर सिंह, लाल सिंह बसंत थापा संदीप थापा वीरेंद्र सिंह थापा प्रेम पांडे जितेंद्र कुमार सुमन शेखर रंजीत आदि ग्रामीण मौजूद रहे!



