मार्ग चौड़ीकरण ना होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा दूधली बाईपास रोड पर लगाया जाम
पूर्व मुख्यमंत्रियों की घोषणाओ पर अमल नहीं कर रही भाजपा सरकार

लोक निर्माण अधिकारी के आश्वासन दिए जाने पर खोला जाम
विक्रांत वर्मा / चमन लाल / भारत गुप्ता
डोईवाला दूधली बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण के विरोध में लाम बंद हुए, ग्रामीण विधानसभा बजट सत्र के चलते डाइवर्ट बाईपास रोड पर जाम लगाया। जिसके चलते दोनों साइड गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को पसीने छूट गए आश्वासन मिलने पर खोला जाम।
दूधली ग्रामीणों का आरोप है, कि कई साल से लोक निर्माण विभाग ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने कहा कि मार्ग पर भारी दबाव के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे कई लोग जान भी गवा चुके हैं।
मंगलवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया ओर डोईवाला दूधली वाया देहरादून मार्ग पर ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया, ओर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव सागर मनवाल ने कहा कि तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं पर भी अमल नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग हर साल बजट का रोना रोकर जल्द काम लगाने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कर देता है। लेकिन इस बार ग्रामीण किसी के भी बहकावे में आने वाले नहीं है। कांग्रेस परवादून के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार हवाई घोषणाएं करने में माहिर है।ग्रामीण क्षेत्र के चार पंचायत को विकास के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां की जनता अपने को ठगा सा महसूस करती है।दूधली वाया देहरादून सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और दर्जनों लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान इस मार्ग पर आने वाले वाहनों को ना चलने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सड़क चौड़ीकरण नहीं होगी तब तक इस मार्ग पर भारी वाहनों को नहीं चलने देंगे। और उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाकर रोड से उठाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे । ओर लगभग एक घण्टे तक ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाए रखा। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के बीएम द्विवेदी ने जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से बात कर कहा कि उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। आश्वासन मिलने पर जाम खोला इस दौरान किसान नेता उम्मेद बोरा, किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा, जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह , पूर्वक्षेत्र पंचायत सदस्य राफेल सिंह,श्याम सिंह ग्राम प्रधान दूधली, वीरेंद्र सिंह थापा पूर्व प्रधान नागल ज्वालापुर,, ग्राम प्रधान नेहा, सुनील दत्त, माधव सिंह ,हरीश जयाला, भारत भूषण कौशल,शंकर सिंह कुनियाल, लाल सिंह ,बसंत थापा, युवराज, संदीप थापा,राजन खोलिया, नरेंद्र सिंह बोरा, नितिन थापा ,वीरेंद्र सिंह थापा, दुर्गा बहादुर थापा, प्रेम पांडे, जितेंद्र कुमार, सुमन , शेखर,रणजीत सिंह, जसवीर कौर ,परविंदर सिंह तमाम सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



