जल संस्थान के अवर अभियंता को पानी की नई पाइपलाइन! बिछाने के लिए दिया ज्ञापन -सभा सद प्रतिनिधि अमित सैनी

चमन लाल / विक्रांत वर्मा
डोईवाला वार्ड 14 सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी ने जल संस्थान अवर अभियंता विनोद असवाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि राजेंद्र चमोली ,वीरेंद्र चमोली फूल सिंह ,जयप्रकाश ,गौरव पाल, शमशेर सिंह पाल आदि के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है । और उन्होंने शिव विहार कॉलोनी मेन लिंक रोड से पानी की नई पाइपलाइन बिछाने के लिए गुहार लगाई! जिससे गर्मियों में लोगों को पानी की आपूर्ति हो सके!



