प्रयागराज महाकुंभ में परिजनों से बिछड़ी बालिका को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला।

चमन लाल /विक्रांत वर्मा
दिनांक 24 फरवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के दौरान संगम नोज पर आज भीड़-भाड़ के बीच एक 2 वर्षीय बच्ची *सोनी (पुत्री श्री मुकेश, निवासी – गोरखपुर, उत्तरप्रदेश)* अपने परिजनों से बिछड़ गई। स्नान के लिए उमड़ी विशाल भीड़ में मासूम के लापता होने से परिजन घबराहट में आ गए।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए खोजबीन अभियान शुरू किया। टीम की तत्परता और कुशल समन्वय ने बच्ची को सुरक्षित ढूंढकर कुछ ही समय में उसके परिजनों से मिलवा दिया। अपनी बेटी को पाकर परिजनों ने एसडीआरएफ टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
हर चुनौती में हौसला, हर संकट में साथ – एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस आपके पास



