
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शिव बारात
जगह-जगह हुआ शिव बारात का स्वागत
चमन लाल /भारत गुप्ता
डोईवाला – महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर ऋषिकेश रोड गोवर्धन मंदिर कमेटी द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया! शिव बारात का प्रारंभ गोवर्धन मंदिर ऋषिकेश रोड से राजीव नगर,केशवपुरी, मिल बाजार, नगर चौक होते हुए गोवर्धन मंदिर में समापन हुआ! कलाकारों द्वारा शिव तांडव, माता चंडी और राधा कृष्ण के नृत्य ने श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन कर दिया, साथ ही कलाकारों ने भगवान हनुमान, विष्णु और गणेश सहित कई प्रकार के रूप धारण किए हुए थे!

गोवर्धन मंदिर के निजयानंद महाराज ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर कई वर्षों से शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है! शिव बारात में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पुण्य का लाभ मिलता है! शिव बारात मे पर्वतानंद महाराज, शिवानंद महाराज, दीपक तिवारी ,शिवा उनियाल, यसराज सोनकर, सुरेश कुमार, सुभाष,अजय कौशल, आरती ,पूजा के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे!



